Assam

गौमांस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

फकिराग्राम में प्रतिबंधित गौमांस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

कोकराझार (असम), 02 अगस्त (Udaipur Kiran) । कोकराझार जिले के फकीराग्राम थाना अंतर्गत इलाके से आज सुबह प्रतिबंधित गौमांस के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, फकीराग्राम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर मागुरमारी गांव के हजरत अली (30) को फकीराग्राम से प्रतिबंधित गौमांस के साथ गिरफ्तार किया। वर्तमान में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

(Udaipur Kiran) / किशोर मिश्रा / अरविन्द राय

Most Popular

To Top