Haryana

हिसार : अशोक कादियान नारनौंद विधानसभा के कॉर्डिनेटर नियुक्त

पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कादियान

हिसार, 1 अगस्त (Udaipur Kiran) । विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के लिए कॉर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस सेवा दल के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कादियान को नारनौंद विधानसभा क्षेत्र का कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की अनुशंसा से की गई है।

अशोक कादयान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष भी लंबे समय तक रहे हैं और उन्हें संगठन का बहुत अनुभव है। इसके अलावा उन्हें लोहारू ब्लॉक का भी कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। वे पिछले कई वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों के प्रचार-प्रसार बखूबी कर रहे हैं। अशोक कादयान ने अपनी नियुक्त के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, सांसद दीपेन्द्र सिह हुड्डा व प्रो. वीरेंद्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है वे उसका पूरी ईमानदारी एवं कत्र्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे। पार्टी की उपब्धियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर शर्मा

Most Popular

To Top