Uttrakhand

कांग्रेस की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा गुप्तकाशी से हुई रवाना

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा।

देहरादून/गुप्तकाशी, 1 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा नौवें काे गुप्तकाशी से सीतापुर के लिए रवाना हुई। यह यात्रा 24 जुलाई को हरिद्वार से शुरू हुई थी।

गुरुवार काे प्रातः काल ध्वज वंदन कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सेवादल के कार्यकर्ताओं की सलामी लेने के बाद राष्ट्रीय ध्वज यात्रा की अगुवाई की। उनके पीछे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भारत माता और केदारनाथ धाम के जय घोष के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मंत्री डाक्टर हरक सिंह रावत, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक लखपत बुटोला, पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत, पूर्व विधायक ललित फर्सवान, सेवा दल प्रमुख हेमा पुरोहित समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता चल रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने यात्रा में शामिल सभी पदयात्रियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस पवित्र उद्देश्य के लिए सभी पदयात्री बाबा केदार के दरबार में हाजरी लगाने जा रहे हैं। बाबा उनको विशेष आशीर्वाद देंगे और उनकी मनोकामना भी पूर्ण करेंगे। यात्रा की सफलता की कामना करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि क्योंकि यह यात्रा उत्तराखंड के चारों धामों की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए निकाली गई है। इसलिए इसकी सफलता के लिए उत्तराखंड के सभी दृश्य अदृश्य देवी देवताओं व दैवीय शक्तियां का आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा है।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार कुमार सक्सैना

Most Popular

To Top