Madhya Pradesh

मंदसौरः कलेक्टर ने किलगारी में शामगढ़, सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने किलगारी में शामगढ़, सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया

मंदसौर, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । कलेक्टर अदिति गर्ग ने बुधवार को ग्राम किलगरी में शामगढ़, सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले इस बात का विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। परियोजना के संबंध में किसानों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। सिंचाई से संबंधित अगर किसानों को कोई समस्या है तो उसका तुरंत समाधान करें। एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने पौधारोपण भी किया।

8 लेन गरोठ संगम पर पौधारोपण किया

कलेक्टर ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस मार्ग (8 लेन) संगम गरोठ पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 1200 पौधे लगाए गए।

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया तोमर

Most Popular

To Top