Haryana

हिसार : श्रमदान कर किरतान में चलाया सफाई अभियान

किरतान में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाते हुए।

आजादी पर्व 15 अगस्त तक चलाएंगे श्रम अभियान : कपूर

हिसार, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । नेहरू युवा केन्द्र एवं आजाद हिन्द युवा क्लब गांव किरतान ने कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हिसार के सौजन्य से गांव किरतान में श्रमदान कार्यक्रम किया। इसके तहत गांव में विभिन्न जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया।

क्लब के प्रधान कपूर सिंह आर्य ने बुधवार को बताया कि आजादी पर्व 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा। इसके तहत प्रतिदिन गांव के किसी न किसी जगह पर श्रमदान करके सफाई अभियान चलाएंगे। इनमें पंचायत घर, मंदिर, स्वास्थ्य केंद्र, राजीव गांधी सेवा सदन स्कूल के आसपास आंगनबाड़ियों में, गांव के में चौक में तथा अन्य जगहों पर यह अभियान चलता रहेगा। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक भी करेंगे, जिसे ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी से लाभान्वित किया जाएगा। कपूर सिंह ने बताया कि हर घर साफ सुथरा हो और गांव स्वच्छ होगा तो इसकी तस्वीर बदल जाएगी। इसलिए इस अभियान में हर ग्रामवासी को योगदान देना चाहिए

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर / सुमन भारद्वाज / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top