Uttar Pradesh

शातिर बदमाश विनोद भारती को पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दबोचा, 29 मुकदमें दर्ज हैं

d340c5e973c682f96d59a024085bd202_20044534.jpg

—इसके पहले भी पुलिस टीम ने विनोद भारती को मुठभेड़ में ही पकड़ा था

वाराणसी, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर टिकरी गांव के समीप मुठभेड़ में पुलिस टीम ने घायल शातिर चेन स्नेचर विनोद भारती को दबोच लिया। मंगलवार की देर रात घटना की जानकारी पाते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया।

देर रात चितईपुर थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि शातिर बदमाश विनोद भारती तारापुर टिकरी की ओर आने वाला है। पुलिस टीम ने त्वरित गति से पहुंच कर वहां घेराबंदी कर ली। रात में लंका की ओर से तेज रफ्तार सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार युवक आता दिखा। पुलिस टीम ने हाथ देकर रूकने का संकेत दिया तो बाइक चालक ने वाहन मोड़ लिया। यह देख पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। रात में ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने 4 राउंड गोलियां चलाई। एक गोली बाइक से भाग रहे बदमाश के पैर में लग गई। बदमाश वाहन सहित लड़खड़ा कर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने सावधानी पूर्वक घायल बदमाश को असलहा सहित पकड़ लिया।

बदमाश की शिनाख्त आदर्श नगर मंडुआडीह निवासी विनोद भारती के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी पाते ही डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल और एसीपी भेलूपुर धनन्जय मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन किया। पुलिस अफसरों के अनुसार विनोद भारती पर 29 अपराधिक मामले दर्ज हैं। चेन स्नैचिंग के अलावा विनोद भारती चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। इसके पहले वह मुठभेड़ में ही घायल अवस्था में पकड़ा गया था। उसके पास से एक बाइक, .32 बोर की देसी पिस्टल, दो कारतूस, सोने की चेन और नकदी बरामद हुई है।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top