Uttrakhand

आश्रम में निकला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

खेत में निकला अजगर

हरिद्वार, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । कनखल संन्यास मार्ग स्थित सूरतगिरि बंगला आश्रम में बुधवार की सुबह एक विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर के निकलने की सूचना आश्रमवासियों ने वन विभाग को दी है।

आश्रम में चरी का खेत है। सुबह जब आश्रम के कर्मचारी चरी काटने के लिए वहां पहुंचे तो विशालकाय अजगर को देखकर भाग खड़े हुए। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। तत्काल सूचना वन विभाग को दी है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला / सत्यवान / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top