Maharashtra

धारावी में आरएसएस कार्यकर्ता अरविंद वैश्य की शव यात्रा पर पथराव से तनाव

धारावी में आरएसएस कार्यकर्ता अरविंद वैश्य की शव यात्रा पर पथराव से तनाव

– पुलिस के लाठीचार्ज में शव यात्रा में शामिल चार युवक घायल

मुंबई, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । धारावी में राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के कार्यकर्ता अरविंद वैश्य (26) की निकाली गई शव यात्रा पर अचानक पथराव किए जाने से तनाव उत्पन्न हो गया। पथराव को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे शव यात्रा में शामिल चार लोग घायल हो गए। धारावी के टी जंक्शन पर स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया जिससे स्थिति संभली। धारावी में तनावपूर्ण शांति व्याप्त है। इसके बाद धारावी श्मशान घाट पर अरविंद वैश्य का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में दस हजार से ज्यादा नागरिक उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता अरविंद वैश्य धारावी के राजीव गांधी नगर में रहते थे और इसी क्षेत्र के मेडिकल स्टोर पर काम कर अपनी आजीविका चलाते थे। रविवार को उनके मित्र का किसी से विवाद हो गया था, इसी वजह से वे आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने धारावी पुलिस स्टेशन में गए थे। पुलिस स्टेशन से लौटते समय आरोपितों ने अरविंद वैश्य पर चाकू से हमला कर दिया था, इसके बाद अरविंद को सायन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना के बाद प्रदर्शन किया तो पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। आज उनकी शव यात्रा निकाली गई थी और शवयात्रा में करीब दस हजार से ज्यादा नागरिक शामिल थे। जैसे ही शव यात्रा धारावी के टी जंक्शन पर पहुंची, पहले से ही तैयारी कर बैठे लोगों ने शवयात्रा पर पथराव करना शुरू कर दिया जिससे इलाके मेंतनाव फैल गया था। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

(Udaipur Kiran) यादव / प्रभात मिश्रा

Most Popular

To Top