Maharashtra

विहिप ने नवी मुंबई में युवती की जघन्य हत्या को बताया जिहादी मानसिकता का द्योतक

मुंबई, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) कोंकण प्रांत ने मंगलवार को उरन में युवती की जघन्य हत्या जिहादी मानसिकता का द्योतक है। इसलिए इस तरह की मानसिकता रखने वाले हत्या आरोपित दाऊद शेख को फांसी की सजा दिलाई जानी चाहिए।

विश्व हिन्दू परिषद कोंकण प्रांत, नवी मुंबई की उपाध्यक्ष मनीषा भोईर ने आज पत्रकारों को बताया कि पिछले कई साल से लव जिहाद के षडयंत्र से युवतियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। महाराष्ट्र में नाबालिग लड़कियों को झूठे प्रेम में फंसाना , उन्हें बरगलाकर भगाना और बाद में उनका धर्मांतरण करवाना, फिर उनकी हत्या कर देना जैसे मामलों में वृद्धि हुई है। इसी तरह की घटना तीन दिन पहले उरन में हुई है। इस घटना में युवती यशश्री शिंदे की जघन्य हत्या कर दी गई है। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर गिरफ्तार आरोपित को फांसी की सजा दिलाई जानी चाहिए।

(Udaipur Kiran) यादव / सुनीत निगम

Most Popular

To Top