Uttar Pradesh

विधानसभा उपचुनाव में भी मुंहकी खायेगी भाजपा– ब्रह्मशंकर त्रिपाठी

ब्रह्मशंकर त्रिपाठी

कुशीनगर, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने प्रदेश की भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा पूरी तरह फेल हो चुका है। जनता ने लोकसभा चुनाव भाजपा को इसका अहसास करा दिया है। विधानसभा के उपचुनाव में रही सही कसर भी पूरी हो जायेगी। महंगाई, भ्रष्टाचार, अराजकता, थाना तहसीलों में घूसखोरी, ठप विद्युत व्यवस्था, बेरोजगारी, नौकरियों में धांधली से त्रस्त जनता पूरी तरह मन बना चुकी है कि भविष्य में कभी भी भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना है।

पूर्व मंत्री ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि

भाजपा विदाई की बेला में प्रवेश कर चुकी है। इस बात को भाजपाई भी मानने लगे हैं। विकास के नाम पर खुली लूट की चर्चा बच्चें भी करने लगे हैं। कमीशन का टैरिफ आम हो गया है। फिर भी सरकार को तनिक भी शर्म नहीं आ रही। आजाद भारत में किसी ने इस स्थिति की कल्पना भी नहीं की थी। भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि मेरे मंत्रित्वकाल में 200 करोड़ से कुशीनगर में एयरपोर्ट की नींव रखी गई। यहां के लोग दिल्ली, मुंबई और खाड़ी देश जायेंगे–आयेंगे। मगर भाजपा ने इसकी हवा निकाल दी।

थाना और तहसील की तरह बिजली विभाग भी अब सरकार के नियंत्रण से बाहर होता चला जा रहा है।

भीषण उमस भरी गरमी में जनता बेहाल है। दो से तीन घंटे मुश्किल से बिजली मिल रही है। लोगों का काम करना तो दूर जीना मुहाल हो गया है। पर अधिकारी और बिजली विभाग के अभियंता आराम से एसी में सो रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि नगरपालिका परिषद कुशीनगर में एक माह से कोई अधिशासी अधिकारी नहीं है। जनता जरूरी कार्यों के लिए दौड़ लगा रही है, कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा, सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। किंतु न जाने किस डर से प्रशासन किसी समकक्ष या वरिष्ठ अधिकारी को चार्ज नहीं दे पा रहा। जनता मरती है तो मरे। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह स्थिति बताती है कि भाजपा के दिन अब जा रहे हैं। जनता ने भी मन बना लिया है। अब फिर फिर भाजपा सत्ता में नहीं आने वाली। बावजूद इसके स्थिति में सुधार हो और जनता को तत्काल राहत मिले, इसके लिए समाजवादी पार्टी आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी।

(Udaipur Kiran) / गोपाल गुप्ता / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top