Uttrakhand

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पौधरोपण

पौधारोपण करते हुए

हरिद्वार, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की रुड़की इकाई के नेताओं ने लंढौरा मंडल में पौधरोपण किया।

मंगलवार को ओबीसी मोर्चा के नेताओं ने सर्वप्रथम गाधारोना ग्राम स्थित श्री बालाजी धाम में छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। उसके बाद प्राइमरी बालाजी स्कूल में पौधे लगाए गये। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी व जिलाअध्यक्ष अनुज सैनी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि आज के समय में वृक्ष की बहुत जरूरत है। जिस प्रकार धरती का तापमान दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। उसके लिए वृक्ष हमें अवश्य लगाने चाहिए। जिलाध्यक्ष अनुज सैनी ने कहा कि आज ओबीसी मोर्चा के लोगों ने 51 पौधे लगाए गए हैं और आगे भी 15 अगस्त तक सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारी को अपने-अपने गांव, अपने-अपने बूथ पर पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी। पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सिंह ने सभी को पौधों का महत्व बताया और भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाएं जा रहे। इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अजय टांक, सचिन झेबरेड़ी, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा लांढोरा मोहित गिरी, जिला कार्यकारी सदस्य ललित पाल, मंडल महामंत्री विकास चौधरी, मंडल मंत्री अतुल सिंह, अनिल सिंह और सोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला कुमार सक्सैना

Most Popular

To Top