Chhattisgarh

सावन के दूसरे सोमवार को कृत्रिम बारिश में जमकर झूमे कांवड़िए

शहर के पुराना बस स्टैंड के पास कृत्रिम वर्षा में झूमते हुए कांवड़िए।

धमतरी, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) ।सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धा व भक्ति की अविरल धारा उमड़ने लगी। लोगों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली व जनकल्याण की कामना की। मंदिरों में भजन कीर्तन हुआ।

सावन सोमवार में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही विशेष होता है। इस माह में भगवान शिव की आराधना करने पर सबसे ज्यादा शुभ फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि सावन में अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के उपाय किए जाते हैं। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक और शिवलिंग का श्रृंगार किया जाता है।

सावन माह के दूसरे सोमवार के दिन वर्षा नहीं हुई। पुराना बस स्टैंड के पास शिव भक्त रूपेश राजपूत ने टैंकर के माध्यम से कृत्रिम वर्षा की व्यवस्था की। यहां पर श्रद्धालु डीजे की धुन में थिरकते हुए नजर आए। बोल बम कांवरियां कल्याण संघ के माध्यम से कांवर यात्रा निकाली गई। रूद्री महानदी में जल लेने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच गए थे। स्नान पश्चात महानदी की आरती कर कांवर में जल लेकर कांवड़िए गंतव्य के लिए निकल पड़े। मुख्य मार्गों से होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। यहां से बोलबम का नारा लगाते हुए घड़ी चौक पहुंचे। जहां पर कृत्रिम पानी की फुहार में डीजे की धुन में जम कर झूमे। इसके बाद वे आगे निकल गए। ग्रामीण क्षेत्र के कांवरिये अपने-अपने गांव की ओर रवाना हो गए। शहर के कांवरिये नागेश्वर मंदिर, बटुकेश्वर मंदिर मे जल चढ़ाते हुए अंत में बुढ़ेश्वर मंदिर पहुंचे।

बच्चे, बूढ़े, महिलाए सभी भोले की भक्ति में डूबे नजर आए। शहर भ्रमण करते हुए पहुंचे। कांवरियों का नागेश्वर महादेव मंदिर में स्वागत किया गया। प्रसादी के रूप में दूध, केले का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीपक लखोटिया, भुरा अग्रवाल, भजन काररा, मेघराज ठाकुर, यशवंत कौशिक, संजय चंद्राकर, पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा, पिंटू यादव, गिरधर लखवानी, पार्वती वाधवानी, श्वेता ठाकुर, उषा कौशिक, अराधना ग्वाल, ज्योति गुप्ता, उषा मंडावी, शोभा अग्रवाल, रौनक ठाकुर आदि उपस्थित थे। सुबह जलाभिषेक कर आरती की गई।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top