Haryana

हिसार : सरकार के रवैये से रोष, एनएचएम कर्मचारियों ने चार दिन बढ़ाई हड़ताल

हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते हुए महिला कर्मचारी। सरकार का पुतला रखे बैठी महिलाएं।
सरकार का पुतला रखे बैठी महिलाएं।

अनेक सेवाएं हो रही बाधित, मरीज हो रहे परेशान, सरकार का नहीं ध्यान : हड़ताली

दो अगस्त तक सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आंदोलन को आौर तेज करेंगे कर्मचारी

हिसार, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । चार दिन की हड़ताल के बावजूद सरकार की तरफ से बातचीत का न्यौता न मिलने से ​गुस्साए एनएचएम कर्मचारियों की अपनी हड़ताल चार दिन और बढ़ा दी है। अब दो अगस्त तक मांगे पूरी न ​होने की हालत में आंदोलन को और कड़ा किए जाने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही सोमवार को हड़ताल के चौथे दिन एनएचएम कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी की और सरकार को कोसा।

एनएचएमकर्मचारियों के एनएचएम सांझा मोर्चा के बैनर तले इन कर्मचारियों की हड़ताल के चौथे दिन कर्मचारियों की संख्या में इजाफा दिखाई दिया। संगठन का दावा है कि हड़ताल की वजह से टीबी की सैंपलिंग करने वाले जिला के सभी एनएचएम के एलटी हड़ताल पर हैं। ऐसे में टीबी के मरीजों को इलाज शुरु होने में देरी हो रही है। एनएचएम की हड़ताल से मरीज भी परेशान हो रहे हैं लेकिन सरकार एवं विभाग के उच्चाधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। उच्चाधिकारी नहीं चाहते कि कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगे पूरी की जाए। ऐसे में वे कर्मचारियों के सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं।

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चौथे दिन की अध्यक्षता नर्सिंग ऑफिसर पूनम देवी ने की। हड़ताली कर्मचारियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए सांझा मोर्चा ने खुले पार्क में तंबू गाड़कर हड़ताल का स्थान बदला है।

संगठन नेताओं ने कहा कि सरकार की एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल के प्रति उदासीन रवैया को देखते हुए हड़ताल चार दिन के लिए दो अगस्त तक बढ़ा दी गई है। सरकार के ढुलमुल रवैया के कारण कर्मचारी वर्ग का रोष बढ़ता जा रहा है। चौथे दिन एएनएम जयश्री ने महिला कर्मचारियों द्वारा बड़ी तादाद में हड़ताल व धरने में पहुंचने पर महिला शक्ति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में शत-प्रतिशत उपस्थिति महिलाएं दे रही ​है।

हड़तालियों का दावा है कि जिलेभर में हड़ताल के कारण एनएचएम की सेवाएं दे रहे कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे डिलीवरी हट, टीकाकरण प्रोग्राम, टीबी प्रोग्राम, दवाई वितरण सेवा, सरकार का एनीमिया मुक्त कार्यक्रम, गर्भवती महिला चेकअप व एंबुलेंस सेवा आदि अलग-अलग सरकारी पोर्टल पर जन्म मृत्यु के कार्य बाधित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि चौथे दिन की हड़ताल में 700 से ज्यादा एनएचएम कर्मचारियों ने भाग लिया। हड़तााल व धरने के चौथे दिन जिलेभर सेे सैंकड़ों कर्मचारी जुटे। इनमें मुख्य रूप से पटेल सिंह ड्राइवर, नीरज यादव ईएमटी, बलजीत नैन, बबीता देवी, सुदेश, पूनम, प्रवीण, बलकेश, सुनील, सुशील, संदीप, चंद्रपाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर शर्मा

Most Popular

To Top