RAJASTHAN

धाैलपुर में सावन के दूसरे सोमवार पर हुई पूजा अर्चना,शिव मंदिरों में रही श्रद्वालुओं की भीड

आस्था : शिवालयों में गूंज रहा हर-हर महादेव

धौलपुर, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । सावन का महीने के दूसरे सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में श्रद्वालुओं का सैलाब उमड पडा। शिव भक्तों में मंदिरों में जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही गंग तीर्थों से गंगाजल लाकर कांवडिए भगवान शिव का अभिषेक भी कर रहे हैं।

सावन के मौके पर शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना हो रही है। भोले के भक्त अल सुबह शिव मंदिरों में पंहुचकर अपनी हाजिरी लगाकर मनौतियां मांग रहे हैं। भोले बाबा के भक्त जलाभिषेक एवं विल्व पत्र अर्पित कर भोले बाबा को मना रहे हैं। यही बजह है कि आज सावन के दूसरे सोमवार के चलते शहर के ऐतिहासिक चोपडा महादेव मंदिर, निहालेश्वर मंदिर, मार्कण्येश्वर मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर, शिव बगिया, पेचवाले हनुमान मंदिर, नारायणेश्वर महादेव मंदिर और चिमना जी का बाग स्थित प्राचीन मंदिरों पर भक्तों का तांता लग रहा। शहर के शिव मंदिरों पर रोशनी की गई है। मंदिरों पर श्रद्वालुओं की भरी भीड को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के माकूल इंतजाम भी किए गए हैं। जिले के सैपउ क्षेत्र स्थित प्राचीन भोला मंदिर,बसेडी के भूतेश्वर महादेव मंदिर और सरमथुरा के महंकाल मंदिरों पर भी धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहे हैं।

उधर,सावन का महीना लगते ही हरिद्वार समेत अन्य तीर्थों से कांवडियों के वापस लौटने का क्रम शुरू हो गया है। कांवडिए जनपद तथा आसपास के इलाकों में स्थित शिव मंदिरों पर कांवड से भगवान शिव को गंगाजल अर्पित कर रहे हैं। पूर्वी राजस्थान समेत समीपवर्ती मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में कांवड लाने की परपरा सालों पुरानी है। यही बजह है कि इन दिनों आगरा मुम्बई नेशनल हाईवे समेत अन्य राज मार्गों पर कावंडियों की चहल पहल देखने को मिल रही है। कई संस्थाओं ने कावंडियों के लिए विश्राम तथा जलपान की व्यवस्था भी की है।

(Udaipur Kiran) / प्रदीप / संदीप

Most Popular

To Top