Haryana

जींद: सत्ता में रहते हुए कमाए हजारों करोड़ रुपये का दे जनता को हिसाब : बीरेंद्र सिंह

उचाना के आरजीएम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह।

जींद, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने उचाना विधायक एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला ईमानदारी से लोगों को बताए कि कितने हजार करोड़ रुपए कमाए है फिर लोग उसकी (दुष्यंत) कुछ बात सुन सकते है, नहीं तो लोग उसकी (दुष्यंत) बात नहीं सुनेंगे। वे दुष्यंत के बयान लोगों ने बीजेपी की भड़क हमारे ऊपर निकाल दी। हम विधानसभा में दोगुना रफ्तार से चुनावी मैदान में उतरेंगे के सवाल पर बोले।

बीरेंद्र सिंह सोमवार को राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा कांग्रेस को झूठी पार्टी एवं राहुल गांधी को उनका सरगना बताने पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि नायब सिंह सैनी सीएम बनने से राहुल गांधी का मुकाबला करेंगे क्या। जो आदमी बड़ा बनना चाहता है राजनीतिक तौर पर उसे भाषा पर संयम रखना चाहिए। राहुल गांधी के बारे में जो ये बातें करते हैं उनको पता होना चाहिए कि राहुल गांधी जब चेन्नई से यात्रा शुरू करता है तब लाखों लोग उसके साथ चलते हैं। जब मुम्बई में अपनी यात्रा खत्म करता है लाखों लोग रैली में इकठ्ठा होते हैं।

जिस आदमी का इस देश की राजनीति में अपना एक स्थान है। उसके या उसकी नीतियों की तो आप बात कर सकते हो जो आपको पसंद नहीं होगी, क्योंकि आप दूसरी पार्टी में हो लेकिन यह कहना कि ये कुछ नहीं है या कुछ और बोलना ये सब छोटी बातें हैं। ये छोटी बातें करनी नहीं चाहिए। अग्निवीर के मुद्दों पर बोलते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं अपने तरीके से यह बात सोचता हूं कि यह इस देश की फौज को कमजोर करने की कोई बात है तो उसमें अग्निवीर भी एक है। आज हमारे फौजी रूस-यूके्रन और दुनिया के दूसरे देश भी उनको बराबरी कर रहे है। अखबार में भी पढ़ा कि अमेरिका भी भारतीय सैनिकों को भर्ती करेगा। ये वो सैनिक है जिन्होंने 15 से 20, 25 साल इस देश की सेनाओं में काम किया है। भारतीय सेना की कार्यशैली से प्रभावित हैं दुनिया के दूसरे देश। अग्निवीर फौज को कमजोर करने का कारण बनेगा। विधानसभा में इनेलो, बसपा एवं दूसरी पार्टियों के गठबंधन के सवाल पर कहा कि है बीएसपी, इनेलो, जेजेपी तीनों के लोकसभा के मतों मिला लिया जाए तो चार प्रतिशत वोट आए है। आज मतदाता का ध्यान है सिर्फ कांग्रेस की तरफ है। 70 प्रतिशत मतदाता भाजपा के खिलाफ वो कांग्रेस को अपना वोट देंगें।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top