Haryana

सिरसा: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने की विधायक गोपाल कांडा से मुलाकात

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज  विधायक गोपाल कांडा से मुलाकात
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष

वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मुंह मीठा करवाते हुए दी बधाई व शुभकामनाएं

सिरसा, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने सिरसा विधायक , पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं एनडीए घटक दल हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा और उनके अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा से उनके निवास अलख

निरंजन भवन में पहुंचकर मुलाकात की। गोपाल कांडा ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। गोबिंद कांडा ने उनका मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। बाद में तीनों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं मार्केटिंग कमेटी के पूर्व चेयरमैन शीशपाल कंबोज रानियां रोड स्थित विधायक के आवास अलख निरंजन भवन में पहुंचे। उनके साथ पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, राजेंद्र सिंह कंबोज, बलवंत सिंह शैली आदि मौजूद थे। विधायक गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा से उन्होंने मुलाकात की, दोनों भाइयों ने शीशपाल कंबोज को प्रधान बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। इस दौरान उनके बीच आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई, हलोपा एनडीए का घटक दल है और समय समय पर हलोपा भाजपा की मदद करती आईर् है, हलोपा ने भाजपा सरकार को समर्थन दिया हुआ है। गोबिंद कांडा के साथ उन्होंने भाजपा की नीतियों को जन जन तक कैसे पहुंचाया जाए पर चर्चा की।

(Udaipur Kiran) / रमेश डाबर / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top