HEADLINES

मनु भाकर को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

President pm congratulation manubhakar

नई दिल्ली, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । पेरिस ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियाें ने तिरंगा की शान बढ़ाते हुए पदक प्राप्त करने की शुरुआत कर दी है। इन स्पर्धाओं में 10 मीटर एयर पिस्टल में भारतीय महिला खिलाड़ी मनु भाकर ने कांस्य पदक हासिल किया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और देश के अन्य नेताओं ने उन्हें इसके लिए उन्हें बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनकी यह उपलब्धि कई खिलाड़ियों, विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करने वाली है। वे कामना करती हैं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों को छुएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, यह एक ऐतिहासिक पदक है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई हो। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई। आपने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। आपकी उपलब्धि पर देश गर्व से भर गया है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा / रामानुज

Most Popular

To Top