Haryana

तीसरी बार प्रदेश में बनेगी बहुमत से भाजपा सरकार: कंवर पाल

कृषि मंत्री कंवर पाल शामिल लोगों के साथ

गांव आहलुवाला में बड़ी संख्या में परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

यमुनानगर, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । विधानसभा चुनावों से पहले जगाधरी विधानसभा में और मजबूत हो रही है। जगाधरी विधानसभा में लगातार भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री कंवरपाल की कार्यशैली और भाजपा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर गांव आहलूवाला में बड़ी संख्या में अनेकों लोगो ने परिवार सहित भाजपा का दामन थाम लिया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री कंवर पाल ने सभी को फूलमाला और पटका पहनाकर भाजपा परिवार उनका स्वागत किया। मंत्री कंवर पाल ने कहा भाजपा में शामिल हुए सभी लोगो को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा की जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों को छोड़ कर आज भाजपा में शामिल हुए है।

उन्होंने कहा की भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के हर वर्ग का कल्याण हो और हर पात्र व्यक्ति को सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ मिलें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर वर्ग में लाभान्वित हो रहा है और वे सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचे है, इस अभियान के दौरान जहां जहां पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जाते हैं, वहां पर लोगों में खुशी का माहौल नजर आता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े पदाधिकारी तक बराबर मान-सम्मान मिलता है। भाजपा में मिलने वाले मान-सम्मान व नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर प्रतिदिन भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में शिखर छू रहा है और यह तभी संभव हो पाया है जब देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में है। आज विश्व के दूसरे देश भारत की ओर मदद की दृष्टि से देखते हैं। केन्द्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की विश्व के दूसरे देशों में सराहना हो रही है। इससे हर भारतीय का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को दोबारा प्रचंड बहुमत प्रदान कर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का काम करेगी।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग शर्मा

Most Popular

To Top