Uttar Pradesh

चित्रकूट के भौंरा पहाड़ में पत्थर की खदान धंसने से मलबे में दबे पोकलैंड आपरेटर की मौत

चित्रकूट के भौंरा पहाड़ में पत्थर की खदान धंसने से मलबे में दबे पोकलैंड आपरेटर की मौत
चित्रकूट के भौंरा पहाड़ में पत्थर की खदान धंसने से मलबे में दबे पोकलैंड आपरेटर की मौत
चित्रकूट के भौंरा पहाड़ में पत्थर की खदान धंसने से मलबे में दबे पोकलैंड आपरेटर की मौत

– डीएम और एसपी के आश्वासन के बाद थमा मृतक के परिजनों का आक्रोश

चित्रकूट,28 जुलाई( हि.स.)जिले के

भरतकूप थाना के गोण्डा गाँव के मज़रा बजनी पुरवा के भोंरा पहाड़ में रविवार क़ो तड़के करीब चार बजे पत्थर खदान धंस जाने से पोकलैंड व डम्पर मलबे में दब गए। इसी मलबे में दबने से पोकलैंड आपरेटर की मौत हो गई। घटना से सूचना पाकर डीएम शिवशरण अप्पा जीएन और एसपी अरुण कुमार सिंह समेत पूरा प्रशांसनिक अमला मौके पर पहुँच गया।घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आपरेटर के क्षत विक्षत शव को निकाला जा सका।

मिली जानकारी के मुताबिक भरतकूप क्षेत्र के गोंडा गांव के भोंरा पहाड़ में अवधेश त्रिपाठी की खदान में रविवार क़ो तड़के करीब चार बजे डम्पर में लोडिंग चल रही थी। इसी दौरान अचानक खदान धंस गई। जिसमें पोकलेंड आपरेटर राकेश निषाद (26) निवासी तेरा ब थाना अतर्रा जनपद बांदा दब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही भरतकूप थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे। तीन पोकलेंड मशीने लगाकर मलबा हटाया गया। जिससे एक डंपर व पोकलेंड निकली।इसके बाद आपरेटर के शव को निकालने के लिए आपरेशन चलाया जा रहा है।कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को पोकलैंड आपरेटर का शव बरामद हो सका।शव को देखते ही मृतक ऑपरेटर के परिजनों में कोहराम मच गया।

क्षत विक्षत शव को देख परिजनों ने घटना स्थल पर जमकर हंगामा काटा।डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी अरुण कुमार सिंह के समझाने और हर संभव आर्थिक दिलाने के आश्वासन के बाद परिजनों का आक्रोश शांत हो सका। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। खदान के मलवे में दबे पोकलैंड आपरेटर के शव को निकालने के लिए हुए रेस्क्यू में जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह,सदर एसडीएम सौरभ यादव,अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी,सदर तहसीलदार वाचस्पति सिंह आदि अधिकारी फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।

(Udaipur Kiran) / रतन पटेल / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top