Uttar Pradesh

अपने समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करके समाज में श्रेष्ठता लाएं: रमेश प्रजापति

- अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार संघ मुरादाबाद द्वारा आयोजित भगवान दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि

– आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमेश प्रजापति रहे उपस्थित

मुरादाबाद, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार संघ मुरादाबाद द्वारा भगवान दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव रविवार को महानगर के बंगला गांव स्थित प्रोग्रेस स्कूल में मनाया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमेश प्रजापति, विशिष्ट अतिथि आचार्य पूरनमल प्रजापति रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में रमेश आर्य ने मनोज कुमार-आरती देवी, शेर सिंह-कमलेश देवी प्रजापति,बालकराम-गौतमी देवी तथा सतीश कुमार-कमला देवी की यज्ञमानी में वैदिक यज्ञ कराके भगवान दक्ष की मान्यताओं के अनुरूप कार्य किया।

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमेश प्रजापति ने कहा कि हमें अपने समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करके समाज में श्रेष्ठता लानी है। शिक्षित समाज दुनिया में सम्मान पाता है उन्नति पाता है। शिक्षित समाज ही समाज में चारित्रिक विकास करता है। हर क्षेत्र में शिक्षा का बड़ा योगदान है। शिक्षा से ही देश का व्यवस्थाओं का संचालन होता है। राजनीति में भी शिक्षा की परम आवश्यकता है। समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरुतियों को शिक्षा ही दूर कर सकती है। भगवान दक्ष के वैदिक स्वरुप की विचारधारा समाज में लाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अर्जुन सिंह प्रजापति मनोज कुमार प्रजापति प्रेम कुमार पूर्व पार्षद महिला ग्राम प्रधान सुमन प्रजापति अपनी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रत की अध्यक्षता करते हुए सपा नेता अमित प्रजापति ने व संचालन रमेश सिंह आर्य ने किया।

आयोजन में अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार संघ राष्ट्रीय महासचिव शांति प्रकाश प्रजापति, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति, महानगर अध्यक्ष पंकज कुमार प्रजापति, नरेश कुमार प्रजापति, कमल कुमार प्रजापति, सुमित कुमार प्रजापति, सूरज पाल सिंह प्रजापति, परमानन्द प्रजापति, मानसिंह प्रजापति, सर्वेश कुमार प्रजापति, खिलेन्द्र आर्य, सुनील कुमार, शिवकुमार प्रजापति, भागीरथ प्रजापति, कांता कुमार प्रजापति, पप्पू चौधरी, मुरली मनोहर, मोतीराम, संजीव आदि रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top