Madhya Pradesh

पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग का पर्दाफाश

आगरमालवा, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले की नलखेड़ा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग का खुलासा किया है। नलखेड़ा पुलिस की टीम ने साल 2023 के

एक प्रकरण में शादी का झांसा देकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन और गिरोह का शनिवार

को पर्दाफाश किया है।

थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया की नलखेड़ा पुलिस को पीड़ित

कैलाश नागर ने रिपोर्ट कर बताया था कि शादी के नाम पर 1 लाख 65 हजार रुपये लेकर शादी

करवाई गई और शादी के अगले दिन लुटेरी दुल्हन अपने गिरोह के साथ फरार हो गई। जिसके बाद

लुटेरी दुल्हन और गिरोह की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। जिसने भोपाल, राजगढ़,

बोडा, पचोर और सारंगपुर सहित आसपास के अंचलों में लगातार मुखबिरों के माध्यम से दबिश

दी और लुटेरी दुल्हन और गिरोह का पर्दाफाश किया।

मामले में पुलिस ने रतनलाल निवासी

मगराना थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़, सुनिल निवासी महुआ थाना बोडा, जिला राजगढ़, रोडमल

निवासी रामपुरा थाना नलखेडा जिला आगरमालवा, नैमसिंह उर्फ चैनसिंह उर्फ सोनू निवासी

महुआ थाना बोडा, जिला राजगढ़, राहुल निवासी दोलतपुर थाना बन्डा जिला सागर हालमुकाम भोपाल,

प्रीति उर्फ ममता निवासी भोपाल, सुषमा निवासी पिपलानी भोपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस

द्वारा की गई आरोपियों से की गई विस्तृत पूछताछ में पता चला कि गिरोह का मुख्य उद्देश्य

शादी के झांसे में फंसाकर लोगों को लूटना था। यह गिरोह पहले अपने सदस्यों के माध्यम

से संभावित शिकार को तलाशता था फिर शादी के लिए तैयार लड़की का परिचय देकर उसे लड़के

के घर भेजता था। शादी होने के बाद, यह गिरोह शादी के अगले दिन मौका पाकर नकदी और कीमती

सामान लेकर फरार हो जाता था। इस गिरोह की योजना इतनी सटीक होती थी कि वे अपने निशाने

पर ऐसे लड़कों को चुनते थे जिनकी शादी नहीं हो रही थी और शादी के लिए बेताब रहते थे।

इस प्रकार, शादी का झांसा देकर यह गिरोह लोगों को ठगने में सफल होता था। गिरोह अपने

शिकार को फंसाने और ठगने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करता था। इस गिरोह का पर्दाफाश

करने में टी.आई. शषि उपाध्याय, एस.आई. जितेंद्र सिंह, एएसआई मोतीसिंह गुर्जर, आरक्षकगण

महेंद्रसिंह, गिरीराज जामलिया, महिला आरक्षक नीतूराज खींची, सैनिक अनिता सेन ने उल्लेखनीय

कार्य किया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा

की है।

(Udaipur Kiran) / रितेश शर्मा / राजू विश्वकर्मा

Most Popular

To Top