Haryana

केंद्र सरकार जींद में एक बड़ा औद्योगिक कारखाना लगाए : कंडेला

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए टेकराम कंडेला।

जींद, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । जनकल्याण मंच के व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि जींद हरियाणा की राजनीति का केंद्र बिंदू है और यहीं से सरकारें बनती व गिरती हैं लेकिन आजतक सभी राजनीतिक दलों ने जींद को अपने निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया है। यहां से किसानों व खाप पंचायत व अन्य आंदोलन सरकार के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत होती है। जिला जींद हमेशा से संघर्ष की धरती रहा है।

हरियाणा के जिला जींद में युवाओं में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है। कंडेला ने केंद्र व हरियाणा सरकार से मांग है की जींद में कारखाना लगाया जाए। जिसमें कम से कम जींद जिले के 25 हजार युवाओं को रोजगार मिल सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला शनिवार को अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने मनरेगा स्कीम को कृषि के साथ जोडऩे, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि में बढ़ोत्तरी, प्राकृतिक व मोटी खेती को बढ़ावा देने, युवाओं को नशे से दूर रखने आदि सभी मुद्दों पर उनका संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है। कंडेला ने कहा है कि हरियाणा में गांव में स्थित खेतों प्लाटों की कंपयूटर द्वारा पैमाइश पर भारी भरकम फीस वसूल की जाती है। इस पर हरियाणा सरकार विचार करे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार किसान भवनों व पंचायत भवनों में ठहरने के लिए भी मनमानी राशि वसूली जाती है। इस पर भी कार्रवाई जरूरी है।

उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजवीर श्योराण जींद उर्फ फौजी की अध्यक्षता में जींद शहर के 15 सदस्य की कमेटी का गठन किया। जो सभी वार्डों में जाकर लोगों से संपर्क करके हर वार्ड से एक प्रधान व एक सचिव की नियुक्ति की जाएगी। जो वार्ड से हर समस्या का समाधान व विकास पर कार्य करेंगें। उन्होंने बताया कि अबतक 66 गांवों के प्रधानों की नियुक्ति हो चुकी है। उस पर जींद के दो प्रभारी नियुक्त कि गए हैं। जिनमें प्रभारी जगबीर सिंह रेढू व सतबीर सिंह गोयत को जींद के गांव का सह प्रभारी का नियुक्त किया गया है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top