HEADLINES

दुष्कर्म के दोषी को चार साल सश्रम की सजा

कोर्ट की फ़ाइल फ़ोटो

रांची, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट की सफाई कर्मचारी के साथ दुष्कर्म करने के दोषी संजय सिंह को चार साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने आदेश में कहा है कि जुर्माना नहीं देने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

प्राथमिकी के अनुसार संजय सफाई कर्मचारी के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। एक दिन मौका पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता ने रांची के कोतवाली थाना में कांड संख्या 90/2020 दर्ज करायी थी।

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे / चन्द्र प्रकाश सिंह

Most Popular

To Top