Madhya Pradesh

मप्रः जिलों में आज पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

भोपाल, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । मध्यप्रदेश पर्यटन संपदाओं से भरा-पूरा प्रदेश है। प्रदेश के ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों एवं प्राकृतिक स्थलों की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में आज (शनिवार को) प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

पर्यटन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस क्विज प्रतियोगिता के लिए लिखित परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन अपरान्ह 2.30 बजे से अपरान्ह 4.30 बजे तक किया गया है।

अपर कलेक्टर विकास डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के समृद्धिशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं से छात्रों को अवगत कराना है। प्रतियोगिता के विजेताओं को उचित पुरस्कार दिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) तोमर / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top