RAJASTHAN

बारिश के बीच कचरा नहीं उठने से बढ़ने लगा बीमारियों का खतरा

सफाइ्र

जयपुर, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । बारिश के बीच सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से मौसमी बीमारियों के बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। हड़ताल के चलते कचरा नहीं उठने से जगह-जगह कचरें के ढेर नजर आने लगे है। कचरे के ढेर के पास मवेशियों के मंडराने के साथ मक्खी-मच्छर पनपने लगे है जो कि मौसमी बीमारियों को बढ़ा सकते है। शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने जुलूस निकाला।

हैरिटेज मुख्यालय नगर निगम जलेबी चौक में वार्डों से जुलूस के रूप में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हैरिटेज से हवामहल बडी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड तक सफाई कर्मचारी एवं सफाई संगठनों के पदाधिकारियों ने न्याय रैली निकाली। सफाई कर्मचारियों हाथों में झाडू, तखतियां, बैनर लेकर मांगो को पूरा करने के लिए नारों के साथ जुलूस निकाला। रैली के दौरान छोटी चौपड़ पर मुख्यमंत्री के नाम 2 सूत्रीय मांग पत्र प्रशासन को सौंपा। इसमें सफाई कर्मचारी भर्ती मस्ट्रोल पर की जाए एवं 2012 एवं 2018 के कोर्ट केस के प्रकरणों को नियुक्ति दी जाए।

छोटी चौपड़ से न्याय रैली वापस त्रिपोलिया बाजार होते हुए हैरिटेज मुख्यालय में सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को वाल्मीकि समाज के सुरेश कल्याणी, कैलाश किशन लोहरा , किशन लाल जैदिया, सत्यनारायण भूमलिया,अमित कल्याणा, उमेश वाल्मीकि, सुरेश बिवाल, अशोक भाया, झूमर चन्द कोठयारी, मनोज चौहान, कमल लखन, मुकेश बिवाल और सुरेश डाबोडिया ने सम्बोधित किया।

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा कि सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आने वाले समय में सफाई काम में जुटे कर्मचारियों को भी विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

निगम के साथ दूसरा जुट जुटा सफाई में

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते निगम प्रशासन ने आमजन को गदंगी से बचाने के लिए कमर कस ली है। निगम के साथ सफाई के काम में दूसरा गुट भी लगा हुआ है। दोनों मिलकर शहर से कचरा उठाने में जुटे है। मुख्य सड़कों पर कम को गलियों में कचरे के ढेर ज्यादा नजर आने लगे है।

(Udaipur Kiran) / राजेश / संदीप

Most Popular

To Top