Haryana

हिसार के सामान्य अस्पताल को बदलना आम जनता से अन्याय : सुभाष वर्मा

सुभाष वर्मा, उपाध्य ओबीसी सैल हरियाणा

हिसार, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । कांग्रेस ओबीसी सैल के उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा है कि हिसार के सामान्य अस्पताल को एयरपार्ट के पास वाले स्थान पर बदलना शहर के लोगों के साथ सरेआम अन्याय होगा। अगर यह अस्पताल उस स्थान पर चला गया है तो शहर की मंडी रोड पर ट्रेफिक व्ययवस्था का बुरा हाल हो जाएगा।

सुभाष वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि दो वर्ष पहले हिसार की तत्कालीन उपायुकत प्रिंयका सोनी ने हिसार के सामान्य अस्पताल का बदलने का प्रस्ताव भाजपा कार्यालय के अगले स्थान पर खाली पड़ी भूमि के लिए भेजा था। उन्होंने कहा था कि यह क्षेत्र शहर के लोगों के लिए ठीकठाक है। यहां हर सिवानी, हांसी राजस्थान से मरीज आकर अपना इलाज करवा सकता है। सुभाष वर्मा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार सामान्य अस्पताल को ज्यादा दूरी पर ले जा रही है जो कि मरीजों के लिए अन्याय होगा और इससे हिसार में प्राइवेट अस्पतालों का बढावा मिलेगा। उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने हमेशा पूंजीपतियों की मदद की है। इससे यह सिद्ध होता है कि भाजपा सरकार प्राइवेट अस्पतालों को ज्यादा बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल से हर वर्ग दुखी है ऐसे में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top