HEADLINES

अमित शाह ने असम के चराईदेव मोईदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त की

मोईदाम

नई दिल्ली, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम के चराईदेव मोईदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि मोईदाम अहोम राजवंश की टीला-दफन प्रणाली को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। असम के चराईदेव में शाही दफन टीले अहोम राजवंश के राजाओं और रानियों की यादें संजोए हुए हैं। यह राजवंश कई बार विशाल मुगल सेना को परास्त करने के लिए जाना जाता है। यह शिलालेख असम के इतिहास को वैश्विक स्तर पर प्रमुखता प्रदान करेगा।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार / दधिबल यादव

Most Popular

To Top