Uttar Pradesh

पद्मावत और अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में लगेगा एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच

पद्मावत व  अयोध्या कैंट-दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में लगेगा एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच

मुरादाबाद, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आदित्य गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतापगढ़-दिल्ली-प्रतापगढ़-पद्मावत एकसप्रेस व अयोध्या कैंट-दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने आगे बताया ट्रेन संख्या 14207 प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 27 जुलाई से 02 अगस्त तक, 14208 दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक एक कोच जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 29 जुलाई से चार अगस्त तक, 14206 दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 28 जुलाई से तीन अगस्त तक एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल / दीपक वरुण / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top