CRIME

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में अकादमी की संचालिका पति समेत गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में लैक्मे अकादमी की संचालिका पति समेत गिरफ्तार

मुरादाबाद, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । छात्राओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में नामचीन एक अकादमी की संचालिका रक्शंदा खान और उनके पति शाहनवाज खान को थाना सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र में कांठ रोड स्थित अकादमी के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में अकादमी की संचालिका रक्शंदा खान पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और मुस्लिम लड़कों के साथ रहने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था। साथ ही अकादमी में प्रयोग में ले जाने वाले प्रोडक्ट को लेकर कहा था कि असली प्रोडक्ट के डिब्बों में नकली और एक्सपायर सामान भरकर प्रयोग में लाया जाता हैं। मामले में आरोपित संचालिका, उसके पति शाहनवाज खान व एक अन्य आरोपित के विरूद्ध थाना सिविल पुलिस ने केस दर्ज किया था।

सिविल लाइन क्षेत्र के कांठ रोड स्थित मेकअप, हेयर एंड स्किन का कार्य सीखने वाली लैक्मे अकादमी के छात्र जतिन कुमार सैनी व छात्रा तानिया चौधरी और स्वाति पाल ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा था कि अकादमी की मालिक रक्षनंदा खान है। इसमें प्रवेश के समय मीट, मांस मछली आदि खाने पर प्रतिबंध बताया गया था। परन्तु अकादमी में मांस (मीट) मछली प्रतिदिन खाया जाता है। अकादमी में जो भी हिन्दू छात्र-छात्राएं इसका विरोध करते हैं तो उनका ब्रेन वास किया जाता है।

शिकायकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें मुस्लिम धर्म के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अकादमी संचालिका रक्शंदा खान कहती हैं कि वह पहले हिन्दू थी और अब मुस्लिम हैं। इसलिए वह अक्सर अपने मिलने वाले मुस्लिम लड़कों के साथ रहने के लिए प्रेरित करते हैं। अकादमी में मुस्लिम समाज के बच्चों की बहुत मदद की जाती है, लेकिन हिंदू समाज के बच्चों का बेवजह उत्पीड़न किया जाता है। हिंदू छात्रों को कलावा बांधने व छात्राओं को बिन्दी, सिन्दूर लगाने व मंगलसूत्र पहनने आदि के लिये मना किया जाता है। पीड़ितों ने कहा कि अकादमी में जिन प्रोडक्ट का उपयोग किया जाता है, उसे बहुत बड़ा खेल हो रहा है। असली प्रोडेक्ट की खाली बोतलों, डिब्बियों में नकली प्रोडेक्ट भरे जाते हैं, जो पहले बच्चों पर प्रयोग किए जाते हैं। प्रार्थी तान्या चौधरी का कहना है कि उसके ऊपर भी इस नकली प्रोडेक्ट का प्रयोग गया था। जिससे उसके चेहरे पर एलर्जी हो गयी थी। डॉक्टर से इलाज कराने पर बमुश्किल सही हो पाई। शिकायकर्ताओं ने जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद थाना सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपित संचालिका रक्शंदा खान, उसके पति शाहनवाज खान व एक अन्य आरोपित के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया था।

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदोरिया ने बताया कि शुक्रवार को अकादमी की संचालिका रक्शंदा खान और उसके पति शाहनवाज खान को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल / दीपक वरुण / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top