HEADLINES

प्रधानमंत्री ने असम के चराईदेव मोईदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर खुशी और गर्व व्यक्त किया

मोईदाम

नई दिल्ली, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को असम के चराईदेव मोईदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि यह भारत के लिए अत्यंत खुशी और गर्व की बात है।

मोदी ने आगे कहा कि चराईदेव में मोईदाम गौरवशाली अहोम संस्कृति को प्रदर्शित करता है, जो पूर्वजों के प्रति अत्यंत श्रद्धा रखता है।

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची के बारे में यूनेस्को की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लिए यह बहुत खुशी और गर्व की बात है! चराईदेव में मोईदाम गौरवशाली अहोम संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं, जिसमें पूर्वजों के प्रति अत्यधिक श्रद्धा होती है। मुझे उम्मीद है कि अधिक लोग महान अहोम शासन और संस्कृति के बारे में जानेंगे। मुझे खुशी है कि मोईदाम विश्व विरासत सूची में शामिल हो गए हैं।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार / दधिबल यादव

Most Popular

To Top