Madhya Pradesh

मप्रः उप-मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया

मप्रः उप-मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया

– मेंदाता हास्पिटल पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने झा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है और दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

उप-मुख्यमंत्री देवड़ा शुक्रवार को मेदांता हॉस्पिटल गुरूग्राम पहुँचे और उनके परिजन को ढाढ़स बँधाया। उप-मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रभात झा का निधन राजनीतिक जगत के लिये अपूरणीय क्षति हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सदस्य, पत्रकार और विचारक प्रभात झा का वृहद् सामाजिक और राजनीतिक जीवन हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।

(Udaipur Kiran) तोमर / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top