HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 26 जुलाईः भारत के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है  कारगिल विजय दिवस

कृतज्ञ राष्ट्र हर साल कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को याद करता है।

देश-दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। कारगिल विजय दिवस के रूप में दर्ज साल 1999 की यह तारीख स्वतंत्र भारत के देशवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच इस युद्ध का अंत करीब दो माह बाद 26 जुलाई को भारत की विजय के साथ हुआ।

प्रारम्भ में इसे पाकिस्तान की घुसपैठ माना गया, लेकिन नियंत्रण रेखा में खोज के बाद इन घुसपैठियों की नियोजित रणनीति का खुलासा हुआ। भारतीय सेना को अहसास हुआ कि हमले की योजना बड़े पैमाने पर की गई है। इसके बाद भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन विजय’ का आगाज करते हुए सैनिकों को कारगिल क्षेत्र मे भेजा। यह युद्ध आधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ।

इस युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों के अटूट दृढ़ संकल्प और अदम्य भावना को प्रदर्शन हुआ। कारगिल युद्ध पाकिस्तान के गलत इरादों का सुबूत है। पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने भारत की सीमाओं में आने की कोशिश की थी। लेकिन, भारत ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और पाकिस्तान को पराजित कर एकबार फिर अपनी ताकत का अहसास दुनिया को कराया।

भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए भारत के शौर्य और सामर्थ्य का अहसास पूरी दुनिया को कराया। वहीं पाकिस्तान के साथ हमदर्दी दिखानेवाली महाशक्तियों को भी दो-टूक लहजे में ऐसा करार जवाब दिया कि बोलती बंद हो गई। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान की करारी हार के साथ ही उसकी विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लगा। इस युद्ध में भारत ने भी अपने कई वीर योद्धाओं को खोया और उनका बलिदान देश के लिए एक मिसाल बन गया। देश इन सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भुला सकता। सकेगा। इसलिए हर साल 26 जुलाई को हम कारगिल विजय दिवस मनाते हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1876: कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।

1945: विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1951: नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।

1953: कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फीदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरुआत।

1956: मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया।

1965ः मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र।

1974ः फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।

1997ः श्रीलंका ने एशिया कप’ जीता।

1997ः खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।

1998ः महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया।

2000ः फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।

2002ः इंडोनेशिया की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातो के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।

2004ः ईरान के तत्कालीन विदेशमंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की।

2004ः अर्जेन्टीना को हराकर फुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।

2005: मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।

2005ः नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।

2006ः लेबनान में इजराइल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गए।

2007ः पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ-7 का सफल परीक्षण किया।

2008ः यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की।

2008: गुजरात के अहमदाबाद में 21 धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी।

2012ः सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत।

2013ः पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।

जन्म

1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी।

1904ःभारतीय स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी मालती चौधरी।

1914ः भारत की प्रसिद्ध कवयित्री विद्यावती ‘कोकिल’।

1915ःप्रसिद्ध भारतीय योगाचार्य कृष्ण पट्टाभि जोइस।

निधन

1983ः कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री सत्यनारायण सिन्हा ।

2013ः टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के संस्थापक-निदेशक उबैद सिद्दीकी।

महत्वपूर्ण दिवस

-कारगिल विजय दिवस।

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top