Uttrakhand

अन्य दिव्यांगजों के लिए प्रेरणास्रोत हैं दिग्विजय सिंह: राज्यपाल

दिव्यांग मोटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी दिग्विजय सिंह बुधवार को राजभवन में राज्यपाल से भेंट करते हुए।

देहरादून, 24 जुलाई (Udaipur Kiran) । दिव्यांग मोटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी दिग्विजय सिंह ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल से भेंट की। राज्यपाल ने उनकी उपलब्धियों पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अन्य दिव्यांगजों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कहा कि व्यक्ति शारीरिक रूप से दिव्यांग हो सकता है लेकिन मानसिक रूप से प्रबल है तो किसी भी लक्ष्य को पाने में सक्षम हो सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है, उसे अपनी क्षमता पर विश्वास होना जरूरी है।

खिलाड़ी दिग्विजय सिंह ने बताया कि अभी तक चार विश्व रिकॉर्ड और दो इंडिया रिकॉर्ड अपने नाम किए गए हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में भारत से नेपाल तक की 2609 किलोमीटर की यात्रा रेट्रोफिटेड स्कूटर से तय की गई। वहीं वर्ष 2021 में दिल्ली से मुंबई और मुंबई से दिल्ली तक की 3500 किलोमीटर तक की यात्रा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। वहीं उन्होंने एथलेटिक्स में भी कई मेडल जीते हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार कुमार सक्सैना

Most Popular

To Top