HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 25 जुलाईः दुनिया भर के नि:संतान दंपतियों के लिए ‘बड़ा दिन’

लुई ब्राउन अपनी मां लेस्ली ब्राउन और पिता जॉन की गोद में। फोटो-इंटरनेट मीडिया

देश-दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर विज्ञान की बेहद अहम उपलब्धि दर्ज है। इसी तारीख को इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी (आईवीएफ शिशु) लुई ब्राउन का जन्म हुआ। लगभग ढाई किलोग्राम वजन के लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुए। यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए वरदान साबित हुई। लुई के जन्म की खबर फैलते ही अकेले ब्रिटेन के ही लगभग 5000 दंपति ने इस नई प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की। आज यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में प्रचलित है और हर दिन हजारों महिलाएं इसके जरिए गर्भधारण कर रही हैं। आज दुनिया में लुई जॉय ब्राउन के जन्मदिन (25 जुलाई) को वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे के रूप में मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1689: फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1813: भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता (कोलकाता) में आयोजित।

1837: इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन।

1943 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी। राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।

1948: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।

1963: अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

1978 : दुनिया के पहले आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म।

1994 : जॉर्डन और इजराइल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त।

2000: एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में 109 विमानयात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे।

2007 : प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2008ः उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।

2017ः भारत के गुजरात में बाढ़। 70 से ज्यादा लोग मरे।

जन्म

1920ः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गोविन्द नारायण सिंह।

1929ः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेता सोमनाथ चटर्जी।

1966ः शिरोमणि अकाली दल (बादल) की नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री हरसिमरत कौर बादल।

निधन

1880ः सामाजिक कार्यकर्ता गणेश वासुदेव जोशी।

1981ः भारतीय यांत्रिक इंजीनियर और केंद्रीय यांत्रिक इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान दुर्गापुर के निदेशक मनमोहन सूरी।

2012ः फिल्म निर्देशक बी.आर. इशारा।

महत्वपूर्ण दिवस

-वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे।

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top