Uttar Pradesh

देशहित को सर्वाेपरि रखते हुए अपना कार्य करती है भारतीय मजदूर संघ

देशहित को सर्वाेपरि रखते हुए अपना कार्य करती है भारतीय मजदूर संघ

– भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस

मीरजापुर, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर नगर के घंटाघर प्रांगण में वार्षिक मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमसी के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह व मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी रहेे। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

नपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देशहित को सर्वाेपरि रखते हुए अपना कार्य करती है। साथ ही मजदूर के हित को लेकर समय-समय पर अपनी आवाज बुलंद करती है। ये देश के विकास के पहिये को रुकने नहीं देते और इसके साथ ही अपने विकास से भी समझौता नहीं करते। मेहनत से हम करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम, इस नारे के साथ भारतीय मजदूर संघ देशहित के साथ मजदूर व कर्मचारी हित के लिए लड़ती रही है।

23 जुलाई 1955 को श्रमिक नेता स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी के नेतृत्व में संघ की नींव रखी गई थी। 1955 से 1989 तक 34 वर्षों में ही सभी केंद्रीय श्रम संगठनों को पीछे छोड़ते हुए अपने काम के बल पर पहली बार भारतीय मजदूर संघ देश का नंबर एक श्रमिक संगठन बन गया।

संचालन श्रीप्रकाश तिवारी ने किया। इस दौरान प्रकाश तिवारी, पिंकी सिंह, बेचू लाल, लालवर्ती सिंह पटेल, हसन खान, राजीव उपाध्याय कमलकांत, संदीप कुमार, करन मालिक, अमजद अली, राजकुमार आदि मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top