Haryana

हिसार : सांगी धर्मेन्द्र निदाना के निर्देशन में सांग हीर रांझा का मंचन

सांग हीर रांझा में प्रस्तुति देते कलाकार।

हिसार, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । सर्व समाज सेवा समिति के तत्वाधान में हरियाणा कला परिषद, हिसार मंडल की ओर से खरक पूनिया में राष्ट्रपति द्वारा अवार्डी विश्व विख्यात सारंगी वादक स्व. मामन खान के सम्मान में दो दिवसीय सांग उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दूसरे दिन सांगी धर्मेन्द्र निदाना द्वारा सांग हीर रांझा का मंचन किया गया। इसका शुभारम्भ भगवानपुरी डेरा खरक पूनिया के महंत संत पवन पुरी महाराज व गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

हिसार आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक आजाद सिंह ने सांग विधा की खूबियों पर प्रकाश डालते हुए आज की नई पीढ़ी को सांग से अवगत कराया। सांगी धर्मेन्द्र निदाना ने सांग की कथा का गायन, वादन और वाचन करते हुए ऐसा समां बांधा कि सैंकड़ों दर्शकों की भीड़ ने बड़े भाव विभोर होकर सांग को सुना और भरपूर मनोरंजन प्राप्त किया। कलाकारों का नृत्य, साजिंदों का वादन और सांगी धर्मेन्द्र निदाना द्वारा किया कया कथा विस्तार देखकर नगर ग्राम से आये सैंकड़ों दर्शकों ने प्रशंसा की। कलाकरों के मार्मिक चित्रण से दर्शक भाव विभोर हो उठे।

इस अवसर पर सांगी धर्मेन्द्र निदाना को ग्राम पंचायत खरक पूनिया की ओर से चांदी का तगमा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदानंद शर्मा, विशेष सहयोगी वजीर पूनिया, पंच किशन शर्मा, पंडित सदानंद शर्मा, धर्मेंद्र, उमेद मिरासी, मंदीप मिरासी, सोनू, पंडित सुरेश पुजारी, पप्पूराम पुजारी, ओमी बाल्मीकि पूर्व पंच, संदीप सरोया कलाकार, नसीब, रामदिया कलाकार, दीवान मिरासी, किशन शर्मा, भागीरथ बाल्मीकि, पंडित कृष्ण, राजबीर पूनिया, मास्टर अनूप, मास्टर हरपाल पूनिया, मूर्ति देवी, लक्ष्मी देवी, सुजान देवी, मुकेश देवी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, प्यारी देवी, उषा देवी, पंच रामकिशन, ईश्वर सिंह सांगवान भी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर / सुमन भारद्वाज / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top