Delhi

पुलिस ने दो वांछित आरोपितों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । मध्य जिले के हौज काजी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट ने भी भगोड़ा घोषित कर रखा था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान शिखर भारद्वाज और दानिश के रूप में हुई है। यह दोनों गाजियाबाद और दिल्ली के तुगलकाबाद के रहने वाले हैं। दानिश पहले से लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर, चितरंजन पार्क, सागरपुर के मामलों में शामिल रहा है।

मध्य जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि कोर्ट के द्वारा भगोड़ा घोषित आरोपितों का पता लगा करके उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जिले में पुलिस ने अभियान चला रखा है। इसी अभियान के तहत इन दोनों आरोपितों के बारे में पुलिस टीम पता लगाने में कामयाब हुई। पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से इन दोनों आरोपितों को दबोचा। पुलिस ने सबसे पहले सिकंदर भारद्वाज को उप्र के गाजियाबाद के मोदी नगर से दबोचा। इसके बाद दूसरे आरोपित दानिश को तुगलकाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया। सिकंदर को 8 साल पुराने मामले में तीस हजारी कोर्ट ने 2 साल पहले भगोड़ा घोषित किया था। जबकि दानिश को 13 साल पुराने मामले में महिला कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया और वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी / रामानुज

Most Popular

To Top