Bihar

विकसित भारत के सपनों को सरकार करने वाला बजट : मनोज राय

मनोज राय

कटिहार, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । कटिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष मनोज राय ने 2024-25 हेतु प्रस्तुत किए गए केंद्रीय आम बजट पर अपनी क्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सिद्ध करने वाला है। युवाओं, गरिबों ,महिलाएं किसान छात्रों कामगारों के सर्वांगीण विकास पर केंद्र की एनडीए सरकार ने अपने आप को केंद्रित किया है।

वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में बिहार एवं आंध्र प्रदेश में विकास की सोच झलकती है। अनुसूचित जाति जनजाति अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता इस बजट में दिखाई देती है। मनोज राय ने कहा कि प्रधानमंत्री जनजातीय योजना से जनजाति बंधु लाभान्वित होंगे। महिलाओं को तीन लाख करोड़ योजनाओं से सशक्त किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विशेष आभार प्रकट किया कि केंद्र की सरकार ने इस बजट में बिहार की विशेष चिंता की है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top