Uttrakhand

संघ पर लगी रोक को हटाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम: महेंद्र भट्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ।

देहरादून, 22 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केन्द्रीय कर्मचारियों पर संघ की गतिविधियों में शामिल होने पर लगी रोक के हटने को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया। साथ ही विपक्ष की आपत्तियों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी सरकार के निर्णयों से देश को संकट में डालने वाली ये पार्टियां हमेशा संकट के समय देश के साथ खड़े संगठनों का विरोध करती रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केन्द्र की मोदी सरकार के इस निर्णय को लेकर जारी चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) राष्ट्रवादी विचारों के साथ देशहित में कार्य करने वाली संस्था है। प्रत्येक भारतवासी गवाह है कि जब-जब देश और समाज पर कोई संकट आया तो संघ के कार्यकर्ताओं ने अपना अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकारी कर्मचारी जैसे जागरूक वर्ग के सहयोग से देश में जारी जनकल्याणकारी कार्यों और सामाजिक सांस्कृतिक उत्थान के आंदोलन को गति मिलेगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top