Haryana

राेहतक: महिला कांग्रेस ने संगठन में किया विस्तार, कई पदों पर की अहम नियुक्तियां

फोटो कैप्शन 22आरटीके3 : महिला कांग्रेस के पदाधिकारी बैठक करते

रोहतक, 22 जुलाई (Udaipur Kiran) । महिला कांग्रेस की जिला शहरी अध्यक्ष निर्मल बल्हारा की अध्यक्षता मे बैठक हुई, जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए कई अहम पदों पर नियुक्ति की गई।

उन्होंने बताया कि सुनीता ढांडा, प्रेम देवी, धनपति हुड्डा, अनिता हुड्डा, बीरमती, कमलेश दहिया, सावित्री देवी, सुमन कादियान, निर्मल डागर, कृष्णा हुड्डा, भगवानी देवी, जगमति फौगाट व पूनम नांदल को महासचिव, भतेरी देवी, पूनम बेनीवाल, मुकेश धनखड, संतोष देवी, सुरेश नांदल, रीना हुड्डा, नीलम जून, अनिल नांदल, नीलम हुड्डा, सुमन दूहन को सचिव, पूजा सुहाग को ब्लॉक अध्यक्ष, डॉ. कश्मीरी, प्रमिला शर्मा, राज कला, ओमी हुड्डा, कविता शर्मा उपाध्यक्ष, मुकेश श्योराण को वार्ड प्रधान नियुक्त किया गया है। निर्मल बल्हारा ने कहा कि 29 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में जंतर मंतर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जाएगा।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / अनिल शर्मा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top