Assam

कलगछिया में ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

बरपेटा (असम), 22 जुलाई (Udaipur Kiran) बरपेटा जिले के कलगछिया थाना क्षेत्र के बिलरटारी गांव से सरभोग पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। बाद में सरभोग पुलिस ने कलगछिया पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि कलगछिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तस्कर को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान शाहिदुल इस्लाम के रूप में हुई है। तस्कर दो साबुनदानी में सप्लाई करने के लिए ड्रग्स लेकर आया था।

अभियान में पुलिस ने एक बाइक (एएस-16जी- 6830) भी बरामद किया है। लोगों ने बताया कि लंबे समय से ड्रग्स तस्कर शाहिदुल इस्लाम बिलरटारी, लसांगा, गुइलेजा, बलाईपथार आदि इलाकों में ड्रग्स बेचता रहा था। लोगों के मुताबिक स्कूलों और कॉलेज के छात्र इन तस्करों के कारण बर्बाद हो रहे हैं। आखिरकार पुलिस गुप्त सूत्रों के आधार पर पीछा कर ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करने में सफल रही। लोगों की मांग है कि नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

Most Popular

To Top