Jammu & Kashmir

भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र स्तर पर मोर्चा सम्मेलन आयोजित किए

भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र स्तर पर मोर्चा सम्मेलन आयोजित किए

जम्मू, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश भाजपा ने क्षेत्र भर में विभिन्न स्थानों पर मोर्चा सम्मेलन आयोजित किए। जम्मू-कश्मीर भाजपा महासचिव अशोक कौल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रणजोध सिंह नलवा, जिला अध्यक्ष रेखा महाजन और अन्य लोगों ने पार्टी मुख्यालय, त्रिकुटा नगर, जम्मू में अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अशोक कौल ने मोर्चों को संगठन का सबसे महत्वपूर्ण अंग बताया। उन्होंने कहा कि मोर्चों हमारे संगठन की आंख व कान हैं जो समाज में हो रहे सभी घटनाक्रमों से हमें अवगत कराते हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता सीधे अपने समुदायों में रहते हैं और इसलिए उन्हें अपने समुदायों के मुद्दों की प्रत्यक्ष जानकारी होती है। उन्होंने मोर्चों को अग्रिम पंक्ति के योद्धा भी बताया जो समुदायों में पार्टी का आधार बढ़ाते हैं और इस प्रकार संगठन को मजबूत करने में सहायता करते हैं।

जम्मू उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजयुमो सम्मेलन को मुख्य रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता और भाजयुमो अध्यक्ष अरुण प्रभात और अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। गुप्ता ने विभिन्न समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार करने के लिए मोदी सरकार की प्राथमिकता पर ध्यान केंद्रित किया और कहा कि मोदी सरकार के सबका साथ, सबका विकास दृष्टिकोण के साथ-साथ पार्टी के मोर्चों द्वारा समर्पित कार्य मोदी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता में सहायक रहा है जिसके परिणामस्वरूप केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी है।

इसी तरफ जम्मू पूर्व निर्वाचन क्षेत्र, सुचेतगढ़ निर्वाचन क्षेत्र, किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र समेत कईं क्षेत्रों में भी इस तरह के सम्मेलन आयोजित किये गए।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा / बलवान सिंह

Most Popular

To Top