Haryana

सोनीपत: भाजपा की डबल इंजन सरकार हरियाणा के विकास का आधार: मोहनलाल बड़ौली

गांव बिंदरौली में एक पेड़   मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली
21 Snp-6, 6A     सोनीपत: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राई से   विधायक मोहनलाल बड़ौली अभनंदन समारोह के कार्यक्रम में

सोनीपत, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) ।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने

कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार हरियाणा के विकास का आधार है।

केंद्र और प्रदेश सरकार अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

वे रविवार को गांव बिंदरौली में आयोजित अभिनंदन समारोह में

ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। बड़ौली के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने की खुशी में गांव

गढ़ी बिंदरौली की अखिल भारतीय संत समिति द्वारा महंत संजय ब्रह्मचारी आश्रम में अभिनंदन

व आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद किया कि उन्होंने हमारे

क्षेत्र के एक छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े पद पर पहुंचाया।

बड़ौली ने ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप लोगों

की मेहनत और आशीर्वाद का ही परिणाम है कि मुझे पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी।

ग्रामीणों का सहयोग मिलेगा और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका

निभाएंगे। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मॉडल पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार समाप्त

करने के लिए सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन किया गया है, जिससे हर पात्र व्यक्ति को सरकारी

योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल रहा है।

समारोह के दौरान बड़ौली ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत

पौधरोपण किया और ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। जितने ज्यादा

पेड़ होंगे, उतना ही पर्यावरण स्वच्छ होगा। समारोह में पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत,

भाजपा नेता आजाद सिंह नेहरा, रविन्द्र दिलावर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) परवाना / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top