Haryana

जींद: प्रदेश में तीसरी बार बनेंगी डबल इंजन सरकार : कर्ण देव कंबोज

कपास मंडी पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज।

जींद, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि प्रदेश के मतदाता तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाने का मतदाता मन बना चुके है। निरंतर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। दस साल के शासनकाल में केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। गरीब वर्ग के हितों को लेकर अनेकों योजनाएं बनाई गई है। अब गुलाबी, पीला राशन कार्ड बनवाने, पेंशन बनवाने के लिए चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। निर्धारित नियमों के अनुसार ऑनलाइन पेंशन, राशन कार्ड बन रहे है। पारदर्शिता से काम हो इसके लिए हरियाणा ऐसा राज्य है ऑनलाइन से कार्य हो रहे है।

रविवार को कपास मंडी पहुंचे कर्ण देव कंबोज ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी निरंतर प्रदेश को विकास, रोजगार के मामले में आगे लेकर जा रहे है। पीएम नरेंद्र मोदी निरंतर देश हित में सशक्त फैसले ले रहे है। प्रदेश के मतदाता कांगे्रेस के किसी बहाकवे में नहीं आएंगे। युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने का काम भाजपा ने किया है।

सीएम की जनसभा हुई स्थगित

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं रैली आयोजक संदीप घोघडिय़ा ने बताया कि नीति आयोग की मीटिंग में सीएम नायब सिंह सैनी दिल्ली जाएंगे। ऐसे में 27 जुलाई को प्रस्तावित उचाना में सीएम नायब सिंह सैनी की जनसभा स्थगित हो गई है। अगस्त माह में रैली को लेकर समय निर्धारित किया जाएगा। रैली को लेकर निरीक्षण करने पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज आए थे। ये प्रस्तावित जनसभा स्थगित होने की जानकारी मिली है। इस मौके पर डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, धर्मबीर कश्यप, गोल्डी, रणधीर, कपिल जोगी पार्षद, जयभगवान करसिंधु, सतीश जोगी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top