Bihar

परमजीत कुमार चौधरी बने लोजपा रामविलास के नगर अध्यक्ष

मनोनयन पत्र लेते परमजीत

भागलपुर, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बिहार राजू तिवारी के निर्देशानुसार भागलपुर के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार रमन के द्वारा भागलपुर के निवासी परमजीत कुमार चौधरी को भागलपुर नगर का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार रमन, प्रदेश सचिव सौरव तिवारी, पियूष पासवान, युवा जिला अध्यक्ष अक्षय मोदी, युवा प्रधान महासचिव आशीष कुमार, सचिन पासवान, अंशु प्रियंका मिश्रा, रूबी मिश्रा सहित पार्टी के नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा व जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार रमन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विज़न बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को नगर के हर वार्ड, सहित जन जन तक पहुंचाने हेतू पार्टी ने जो दायित्व नव मनोनीत नगर अध्यक्ष को दिया गया है। वो इस दायित्व पर खड़ा उतरे और आने वाले दिनों मे संगठन को मजबूत करें। ऐसी मेरी शुभकामनायें है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top