Assam

केंद्रीय मंत्री पवित्र मार्घेरीटा का गौरव गोगोई पर पलटवार

गुवाहाटी, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । केंद्रीय विदेश राज्य

मंत्री पवित्र मार्घेरिटा ने सांसद तथा लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई के बयान पर आश्चर्य प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई का बयान हास्यास्पद है।

मार्घेरिटा आज गौरव गोगोई द्वारा शनिवार को उनसे संबंधित दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री मार्घेरिटा ने कहा कि आहोम जनजाति के एक व्यक्ति को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर गौरव गोगोई को खुश होना चाहिए, लेकिन उन्होंने उल्टी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि बरीयता की बात कर रहे गौरव गोगोई को लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता का पद छोड़कर कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद प्रद्युत बरदलै को पद दे देना चाहिए। क्योंकि, जब गौरव का जन्म हुआ था उस समय प्रद्युत बरदलै एनएसयूआई के नेता थे।

वहीं, रिकॉर्ड मतों के अंतर से लोकसभा चुनाव जीतने वाले तथा गौरव गोगोई से काफी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन के रहते हुए गौरव को कोई को अपने पद पर बने रहना नहीं चाहिए।

मार्घेरीटा ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसे मंत्री बनाया जाना चाहिए, इसका निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष करेंगे। इसमें गौरव गोगोई के हस्तक्षेप करने का कोई औचित्य नहीं है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

Most Popular

To Top