Uttrakhand

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

गंगा स्नान करते श्रद्धालु

हरिद्वार, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । गुरु पूर्णिमा पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी ब्रह्म कुण्ड समेत गंगा के तमाम घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही तीर्थनगरी के सभी आश्रम-अखाड़ों, मठों में गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

गुरु पूर्णिमा पर्व पर रविवार को देश के कई प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं का तड़के से ही गंगा स्नान के लिए घाटों पर आना शुरू हो गया था। लोगों ने गंगा स्नान कर अपने-अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

पौराणिक मान्यातों के मुताबिक आज के दिन महाभारत व अन्य पुराणों की रचना करने वाले महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। इसी कारण से आज के दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top