Madhya Pradesh

कांग्रेस को किसानों से कोई सरोकार नहीं – सुधीर गुप्ता

कांग्रेस को किसानों से कोई सरोकार नहीं - सुधीर गुप्ता

मंदसौर, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । सांसद सुधीर गुप्ता ने शनिवार को अपने निवास सांसद सेवा केन्द्र पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों से चर्चा की। उन्होंने अफीम किसान संघ, पेंशनर संघ, सेवानिवृत्त सैनिक संघ, नमो गुप्र सहित क्षेत्रवासियों से चर्चा की। इसी के साथ ही ग्राम नैनोरा में पौधारोपण किया ।

भारतीय अफीम किसान संघ ने अफीम नीति में कई मांग भी रखी। साथ ही समिति ने 1998 से 2023 तक किसानों को बहाल किए गए पट्टों के सरकार को धन्यवाद भी दिया है।

सांसद गुप्ता ने कहा कि जब हम सरकार में आए थे, तब साढ़े 13 हजार अफीम पट्टे थे, आज 1 लाख है। हमारा संकल्प है कि यह आंकड़ा डेढ़ लाख तक पहुंच जाए। सांसद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को किसानों से कोई सरोकार नहीं किसानों की समृद्ध का संकल्प भाजपा सरकार का है। आज कई किसान हितैषी योजनाएं भाजपा सरकार लाई। किसान सम्मान निधि हो या फसल बीमा योजना सभी भाजपा सरकार की देन है। भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हित के लिए ही कार्य करती रहेगी।

इसी के साथ ही सांसद गुप्ता ने अन्य संगठनों से चर्चा करते हुए उनके समस्याओं का सुना और उन्है दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत नेनोरा में वृक्षारोपण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, मंडल अध्यक्ष सामंतसिंह शक्तावत, मानसिंह माच्छोपुरिया सहित अन्य कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / अशोक झलौआ तोमर

Most Popular

To Top