Uttrakhand

उत्तराखंड में हरेला पर्व की समृद्ध परंपरा से सफल बनाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया सनातन विरोधी, राजनैतिक लाभ के लिए यात्रा व्यवस्था का कर रही विरोध

देहरादून 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भोला सिंह ने शनिवार को बैठक कर भाजपा पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री मोदी के इस मंत्र से पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलाया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरेला पर्व की समृद्ध परंपरा से इस अभियान को प्राथमिकता से सफल करने का राष्ट्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाया।

पार्टी मुख्यालय में हुई वर्चुअल बैठक में पार्टी ने इस अभियान के प्रदेश संयोजक के तौर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं सदस्य के रूप में कैलाश शर्मा, जोगिंदर पुंडीर, सौरभ भूषण, गीता रावत, विवेक वीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। डा. भोला सिंह ने कहा कि यूं तो हरेला पर्व के रूप में उत्तराखंड पर्यावरण का संवर्धन करता रहता है, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एक पेड़ मां के नाम को आगे बढ़ाते हुए हमें और अधिक उत्साह से पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ में न्यूनतम 10 पेड़ रोपे जाएंगे, जिसे सोशल मीडिया, सरल एप आदि माध्यमों से अधिक से अधिक प्रसारित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश को विकास की भी जरूरत है और पर्यावरण की रक्षा करने की भी जरूरत है। हमें इस अभियान में सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संस्थाओं का भी रचनात्मक सहयोग लेना है। उम्मीद जताई कि

सभी 19 संगठनिक जिलों में लक्ष्य तय कर मोदी के संदेश को जनभागीदारी से आगे बढ़ना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका इस अभियान में सुनिश्चित करनी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्तराखंड देश के अव्वल राज्यों में है, जिसमें बहुत बड़ा योगदान हमारे हरेला जैसे संस्कृत पर्वों एवं हमारी परंपराओं का रहा है। लिहाजा राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि देवभूमि में पर्यावरण रक्षा की इस मुहिम को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि इस अभियान को हमें सामाजिक एवं जन आंदोलन का रूप देना है।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुई इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के साथ जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी एवं जनपद संयोजक उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / कमलेश्वर शरण / प्रभात मिश्रा

Most Popular

To Top