Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने नन्दी के पुत्र व वधू को दिया आशीर्वाद

उपमुख्यमंत्री संग नन्दी परिवार
मुख्यमंत्री संग नन्दी परिवार

प्रयागराज, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र अभिषेक गुप्ता एवं वधू कृष्निका को आशीर्वाद दिया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री योगी ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के पुत्र की शादी कश्मीर में होने के बाद शनिवार को प्रयागराज में भव्य आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें शाम को कई मंत्रीगण पहुंच रहे हैं। शाम को भारत स्काउट-गाइड काॅलेज में आयोजित समारोह में महिला कल्याण मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति सतीश चंद्र शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह के साथ ही कई अन्य मंत्री शामिल होंगे।

इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सर्किट हाउस, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बमरौली एयरपोर्ट एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी का तेलियरगंज चाैराहे पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

(Udaipur Kiran) /विद्या कान्त

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र / Siyaram Pandey

Most Popular

To Top